MP News: नाबालिग का अपहरण कर जबरन करवाया धर्म परिवर्तन, मध्य प्रदेश के खरगौन जिले का है मामला 

MP News: A minor was kidnapped and forcibly converted, the case is from Khargone district of Madhya Pradesh.

मध्यप्रदेश ।  रिश्तेदार के साथ खरीदारी करने गई एक 17 साल की नाबालिग लड़की का आपरण कर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है।  आरोप है कि महाराष्ट्र के रहने वाले एक मुस्लिम युवक ने जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिखेल बाजार अपपने रिशतेदार के साथ कपड़े खरीदने गई नाबालिग लड़की का गत 6 जनवरी 2026 को अपरहण कर उसका धर्म परिवर्तन करवाया। यह घटना मध्य प्रदेश के खरगौन जिले की बताई जा रही है।
आरोप है कि आरोपी युवक ने न केवल लड़की अपहरण किया बल्कि उसकी पहचान मिटाने के उद्देश्य से उसका नाम भी बदल दिया। आरोपी की पहचान 29 वर्षीय शेख सलमान जिला बुलढाणा महाराष्ट्र के रूप में हुई  है।  लड़की के घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो शेख सलमान का लोकेशन महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मिली।  सूचना पुख्ता करने के बाद खरगौन जिले की पुलिस की एक  टीम ने औरंगाबाद में छापामारी कर आरोपी को धर दबोचा और लड़की को बरामद की।
पुलिस के अनुसार आरोपी शेख सलमान ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने किशोरी का धर्म परिवर्तन करवाया था। पुलिस ने आरोपी शेख सलमान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि वर्तमान में किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस साजिश में सलमान के साथ और कौन-कौन शामिल था।

Related posts

वो काली रात, जब हिंदुस्तान के सीने पर खिंची विभाजन की लकीर

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर ने हासिल की जीत

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन