मुख्तार अंसारी का करोड़ों की संपत्ति हुई कुर्क

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। जिलाधिकारी के आदेशानुसार मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी के करोड़ों की संपत्ति कुर्क की गई।ये कार्यवाही गैगेस्टर एक्ट के तहत की गई है।
बुधवार को जिला प्रशासन ने आईएस191 गैग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम सदर कोतवाली अंतर्गत बल्लभदास मुहल्ला में करोड़ों की भुमि का मुनादी कराते हुए कुर्क की कार्यवाही की गई।

इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने मिडिया को बताया की शासन के आदेशानुसार पुरे प्रदेश में माफियाओं व उनके गुर्गों के अबैध तरीकें से कब्जा की हुई जमीनों पर कुर्की की कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी के बेनामी संपत्ति को कुर्क किया गया है।उन्होंने बताया की कुर्क की हुई संपत्ति की कीमत करीब 43 करोड़ 44 लाख 167 रूपये है।एसपी सिटी ने बताया की ये कार्यवाही गैगेस्टर एक्ट के तहत जिलाधिकारी के आदेश पर की गई है।एसपी सिटी ने कहा की ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related posts

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान

छुरा घोंप कर मौलवी की हत्या, गोपालगंज का है मामला