Home देश दुनिया Punjab Nesw: बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Punjab Nesw: बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

by Jharokha
0 comments
Punjab Nesw: Two terrorists associated with Babbar Khalsa International arrested, weapons recovered

जालंधर । पंजाब (Punjab ) पंजाब के जालंधर में काउंटर इंटेलिजेंस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके साथ हथियार बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की शहीद भगत सिंह नगर के रहने वाले सुखविंदर सिंह उर्फ सनी और रावल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ये दोनो आरोपी आतंवादी फायरिंग और रंगदारी वसूलने के मामले में संलिप्त थे।

इस संबंध में काउंटर इंटेलीजेंस के अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए दोनों आतंकियों के पास से एक पिस्तौल, मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे बीकेआई से जुड़े हैंडलरों गोपी नवाशहरिया, जस्सी कुलाम और सुषांत चोपड़ा के निर्देश पर काम कर रहे थे।

इंटेलीजेंस अधिकारियों ने बतााया कि तहकीकात में सामने आया है कि गढ़शंकर क्षेत्र में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर रंगदारी वसूलने के इरादे से आरोपपी गोपी और जस्सी ने दो बार फायरिंग की थी। इस संबंध में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और माड्यूल के अन्य सदस्यों व नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles