Punjab News: बच्चों के विवाद में चली गोलियां 

Punjab News: Bullets fired in dispute over children

गुरदासपुर (Gurdaspur) : बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्षों में गोलियां चल गई।  फायरिंग की इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।  यह घटना पंजाब (Punjab) के जिला गुरदासपुर के थाना क्षेत्र धारीवालके गांव देवीदास  का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बच्चों के मामूली झगड़े ने इस कदर खूनी संघर्ष का रूप अख्तियार कर लिया कि एक गुट के लोगों ने बाहर से बदमाश बुलाकर दूसरे गुट के दो युवकों पर गोलियां चलाव दीं।  घटना में एक युवक को तीन गोलियां लगीं, जबकि दूसरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
  सूचना मौके पर पहुंची थाना धारीवाल  की पुलिस ने मामले की तफतीश शुरू कर दी है। घायलों की पहचान  सुखदेव सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव देवीदास और दूसरे की पहचान स्टीफन पुत्र हेमा मसीह के रूप में हुई है।

Related posts

वो काली रात, जब हिंदुस्तान के सीने पर खिंची विभाजन की लकीर

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन