BSF हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड हमले के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान से बयान से Punjab में गर्माई सियासत 

Politics heated up in Punjab due to statement from Chief Minister Bhagwant Mann after grenade attack on BSF Headquarters

जालंधर/अमृतसर/चंडीगढ़ : तीन घंटे के अंतरार में बीएसएफ BSF हेडक्वार्टर पर हुए दो बिस्फोटों से पंजाब की सियासत गर्मा गई है।  मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे जालंधर Jalndhar और देर रात करीब 11 अमृतसर Amritsar  बीएसफ हेडक्वार्टर पर हमले हुए ।  जालंधर में मुख्यालय के गेट के बाहर एक स्कूटी में धमका हुआ जिसकी आवाज करीब डेढ किमी दूर तक सुनाई दी, जबिक दूसरा जालंधर से करीब  100 किमी दूरी अमृतसर खासा में ग्रेनेड फेंका गया, जिससे BSF मुख्यालय की बाउंड्रीवाल को मामूली नुकसान हुआ।  इन घटनाओं को सुलझाने में जहां पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां लगी हुई हैं वहीं पंजाब की राजनीति में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, भाजपा ने करवाया हमला

रोपड़ जिले के श्री आनंदपुर साहिब से शुक्राना यात्रा निकालने के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीएसएफ मुख्यालय पर हुए हमले में भाजपा को सीधे-सीधे निशाने पर लिया है।  श्री आनंदपुर साहिब से शुकराना यात्रा शुरू करने के दौरान मुख्यमंत्री ने कि कहा ये बम धमाके भाजपा की चुनाव की तैयारी है।  उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव खत्म होने के बाद भाजपा ने खुद कहा था कि अब पंजाब की बारी है। भाजपा इसी तरह से लोगों को डरा धमकाकर वोटें लेती है।
मान ने कहा कि भाजपा जहां भी चुनाव आते है वहां पहले लोगों को लड़वाती है। वह दो फिरकों को लड़वाना चाहती है। भाजपा का यह स्टाईल है जिस राज्य में चुनाव आते है वहां पहले दंगे करवाकर छोटे मोटे ब्लास्ट करवाकर धर्म के नाम पर लोगों को बांट कर चुनाव की तैयारी करती है।भगवंत मान का यह बयान आते ही कांग्रेस और भाजपा भी आप पर हमलावार हो गई।
ढे चार साल से जनता अपराधियों को झेल रही है
इधर मुख्यमंत्री का बयान आते ही भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि पंजाब एक सरहदी राज्य है, जिसे संभालने में आप सरकार तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बयानबाजी राज्य की गंभीर स्थिति के अनुरूप नहीं है। भाजपा के लिए पंजाब की शांति और भाईचारा सर्वोपरि है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि धमाकों के पीछे जहां पंजाब पुलिस के डीजीपी पाकिस्तान की आईएसआई की भूमिका की ओर इशारा कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री का अलग रुख लेना कई सवाल खड़े करता है। यह बताया रहा है पंजाब को आप सरकार किस दिशा में लेकर जा रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने  कहा कि लगातार हो रहे धमाके और सुरक्षा बलों को निशाना बनाना इस बात का संकेत है कि राज्य में हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि कानून-व्यवस्था की गिरती स्थिति केंद्र और राज्य के तालमेल की कमी को दिखाती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि गृह विभाग सीएम के स होने के बावजूद ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।

Related posts

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

पूर्व सांसद के बगीचे में लटकता मिला किशोरी का शव, तीन दिन से ढूंढ रहे थे परिजन