लुधियाना । पंजाब (Punjab) में झपटमारों, लुटेरो और गैंगस्टरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिनदहाड़े हुई लूटपाट का एम मामला लुधियाना से सामने आया है। यहां मंगलवार 24 फरवरी को स्कूटी सवार लुटेरों ने स्कूटी सवार एक कारोबारी को दिनदहाड़े घेर कर लूट लिया। यह घटना पंजाब के औद्योगिक नगरी लुधियाना के सबसे व्यस्त सैंदा चौक इलाके में सुबह करीब 11 बजे बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कारोबारी को घरे कर लूट लिया। इस समय लुटेरों ने लूट की इस घटना को अंजाम दिया उस समय बाजार में ग्राहकों और राहगीरों की आवाजाही भी खूब रही । इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। मौके पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करर जांच शुरू कर दी है।
मामले के अनुसार लूट का शिकार हुआ कारोबारी अपनी स्कूटी पर दुकान की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक काले रंग की स्कूटी पर आए दो युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने कारोबारी को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और रुपये लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से उस पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि लुटेरे कारोबारी की सोने की अंगूठी और रुपये लेकर फरार हो गए। घायल कारोबारी को तुरंत लोगों ने एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है