Home पंजाब नशा तस्कर ने पुलिस टीम पर चलाईं गोली, परिजनो ने किया पथराव

नशा तस्कर ने पुलिस टीम पर चलाईं गोली, परिजनो ने किया पथराव

by Jharokha
0 comment
Drug smuggler opened fire on police team, family members pelted stones

तरनतारन : नशा तस्कर को काबू करने गईं पुलिस टीम पर आरोपी ने गोली चला दी, यही नही पुलिस टीम जब उसे काबू कर साथ लाने लगी तो उसके परिवार के लोगो ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, इस हमले मे एक एएसआई जख्मी हो गया जबकि एक कार क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस टीम पर हमले का यह मामला पजाब के तरनतान का बताया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि जिला पुलिस शुक्रवार की सुबह चार बजे थाना श्री गोइंदवाल साहिब के गांव कल्ला नशा तस्कर जोबनप्रीत सिंह उर्फ ज्ञानी के घर छापामारी गई थी.
इस सबध मे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजोत सिंह गिल, पुलिस चौकी फतेहबाद प्रभारी एएसआइ गुरपाल सिंह ने बताया कि आरोपित ज्ञानी को शुक्रवार की सुबह चार बजे घर में छापामारी कर काबू कर लिया. उन्होने बताया कि जब टीम आरोपित ज्ञानी को लेकर रवाना हुई तो पारिवारिक सदस्यों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया. इस दौरान तस्कर के परिवार के लोगो ने पुलिस पर गोलियां भी चलाईं. इस हमले मे एक एएसआईं घायल हो गया. एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अतुल सोनी मौके पर पहुंचे. पुलिस हिरासत से छुड़वाए आरोपित ज्ञानी को दोबारा काबू कर लिया गया. घायल एएसआइ सुरजीत सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है. उन्होने बताया कि आरोपी ज्ञानी व उसके परिवार के सात सदस्यों के खिलाफ इरादतन हत्या व अस्लहा एक्ट के तहत थाना गोइंदवाल साहिब में केस दर्ज कर लिया गया है.

 

You may also like