Home उत्तर प्रदेश ताऊ ने भतीजे को मारी गोली हालत गंभीर

ताऊ ने भतीजे को मारी गोली हालत गंभीर

by Jharokha
0 comment
Uncle shot nephew, condition critical

सोनभद्र। उत्‍तर प्रदेश के सोनभ्रद जिले में एक सगे ताऊ ने अपने भतीजे को गोली मार दी। गोली लगने से भतीजे की हालत गंभीर है। डाक्‍टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है।

यह घटना जिले के बाजूतारा गांव में रविवार रात की हुई बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफतीश शुरू कर दी है। आरोपी ताऊ की पहचान गुलाब सिंह और घायल भतीजे की पहचान शिवा सिंह के रूप में बताई जा रही है।

बताया जा रहा है क‍ि रविवार रात को किसी बात को लेकर भतीजे आर ताऊ में कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्‍साए ताऊ गुलाब सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक भतीजे शिवा सिंह पर फायर कर दिया। गोली शिवा के कंधे में लगी है। मौके पर पहुंची थाना सिटी की पुलिस में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

You may also like