Home उत्तर प्रदेश मुठभेड़ में बलिया जिले का शातिर अपराधी कमलेश काबू, दो फरार

मुठभेड़ में बलिया जिले का शातिर अपराधी कमलेश काबू, दो फरार

0 comment
Vicious criminal Kamlesh of Ballia district caught in encounter, two absconding

गाजीपुर। पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को थाना दिलदारनगर क्षेत्र में पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक कुख्यात अंतरजनपदीय नकबजन को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे घायलावस्था में पकड़ा गया, जबकि उसके दो अन्य साथी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान कमलेश पुत्र लल्लन उर्फ केदार बनवासी, निवासी ग्राम कनईला, थाना गढ़वार, जनपद बलिया के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्वाट टीम और दिलदारनगर पुलिस फुल्ली चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र में नकबजनी की योजना बना रहे बदमाश कुसी जाने वाले मार्ग पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की।

फायरिंग के बाद गिरफ्तारी

पुलिस को आता देख बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर दो राउंड फायर किया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भदौरा भेजा गया। साथ ही दो अन्य आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी :–

01 देसी तमंचा (.315 बोर)
02 खोखा कारतूस (.315 बोर)
सफेद धातु का चोरी का सामान
₹1,35,200 नकद

अपराधिक इतिहास

कमलेश एक दर्जनों मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ बलिया, मऊ और गाजीपुर जनपदों के विभिन्न थानों में 25 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धारा 380, 411, 457, 413, 3/25 Arms Act और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

मुख्य दर्ज मुकदमे

कोतवाली बलिया, खेजुरी, फेफना, गढ़वार, नरही, सिकंदरपुर, बांसडीह रोड, नगरा, सहतवार (बलिया जनपद)
घोसी व दोहरीघाट (मऊ जनपद)
करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर जनपद)
सुखपुरा (बलिया)  में मामले दर्ज हैं।

अमित उपाध्याय



You may also like