Home उत्तर प्रदेश बारात से वापस जाते समय देर रात्रि पुलिया से टकराईं मोटरसाइकिल दो युवकों की मौत

बारात से वापस जाते समय देर रात्रि पुलिया से टकराईं मोटरसाइकिल दो युवकों की मौत

by rajnish mishra
0 comment

रजनीश कुमार मिश्र। गुरुवार की रात्रि करीब बारह बजे के आसपास उजरा गांव पास काली मां के मंदिर के समीप मोटरसाइकिल को पुलिया से टकराने के उपरांत नहर में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूचना के मुताबिक भांवरकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत टोडरपुर गांव निवासी मोनू भारती उम्र 27 वर्ष पुत्र अच्छेलाल राम अपने दोस्तों के साथ कासिमाबाद बारात गया हुआ था । जहां भोजन करने के बाद अपने साथियों के साथ वही कुछ देर आराम करने के उपरांत अपने साथियों से कहां की चलो अब वापस चलते हैं । साथियों ने कहां की हम लोग अभी नहीं जायेंगे। लेकिन मनू भारती रुका नहीं अपने दुसरे दोस्त धनु भारती पुत्र नथुनी राम निवासी महेंद के साथ वापस घर चल पड़ा कासिमाबाद से जैसे ही वो बाराचवर गांधीनगर मार्ग स्थित कंधौरा कला गांव के पास पहुंचा तभी रात्रि करीब ग्यारह से बारह बजे के आसपास नहर पर बने पुलिया से जाकर टकरा गया । इस टक्कर के वजह से दोनों बुरी तरह घायल हो नहर में जा गिरे । सुबह ग्रामीणों इस घटना की सूचना करीमुद्दीनपुर पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाल बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया । मौके पर पहुंचे करीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी ने बताया की ये घटना बरेसर क्षेत्र का है । वहीं मृतको के मोबाइल से पहचान कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है । वहीं बरेसर पुलिस को दोनों युवकों के शव दे दिये गये है । आगे की जानकारी वहीं से प्राप्त होगी । बाराचवर चौकी पहुंचे कुछ लोगों में मौजूद मृतक के साथी भी थे । साथियों ने बताया की रात को भोजन करने के बाद नशे की हालत में मोटरसाइकिल जा रहे थे । वहीं चौकी प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बताया की शव को कब्जे में ले थाने लेकर जाया जा रहा है । जहां पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा

You may also like