Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर-वारणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस में बम की सूचना, औड़िहार में ट्रेन रोक ली तलाशी, 45 मिनट रुकी रही ट्रेन

गोरखपुर-वारणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस में बम की सूचना, औड़िहार में ट्रेन रोक ली तलाशी, 45 मिनट रुकी रही ट्रेन

0 comment
Information about bomb in Gorakhpur-Varanasi Intercity Express, train stopped in Aurihar, search, train stopped for 45 minutes

सैदपुर (गाजीपुर)। वाराणसी से गोरखपुर को जाने वाली वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस में बम रखने की सूचना प्राप्त हुई थी औंड़िहार जंक्शन स्टेशन पर बुधवार बीती रात 11 बजे रेलवे कंट्रोल वाराणसी द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट औंड़िहार व जीआरपी चौकी औंड़िहार को सूचना दी गई की ट्रेन नंबर 15132 वाराणसी सिटी गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री के द्वारा रेलवे हेल्पलाइन को बताया गया की ट्रेन में संदिग्ध वस्तु बम रखी हुई है।

खाली टिफिन, बिजली की तार और मोबाइल चार्जर मिला पुलिस को

इस पर हरकत में आए आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा ट्रेन के स्टेशन पर करीब 11:10 पर प्लेटफार्म नंबर 6 पर औंड़िहार जंक्शन पहुंचने पर सघन चेकिंग किया गया तो गार्ड के बगल वाले जनरल कोच में एक बड़ी बाल्टी के अंदर एक छोटी प्लास्टिक की बाल्टी जिसके अंदर खाली टिफिन बिजली तार, मोबाइल चार्जर रखा मिला। उक्त सामान के बारे में जब जानकारी ली गई और यात्रियों से जब पूछा जाने लगा यह किसका समान है तो वहां पुलिस टीम के सामने कोई नहीं आया तो वहीं बाल्टी जीआरपी पुलिस एवं आरपीएफ टीम द्वारा चेक किया गया तथा बाल्टी का समान उतार लिया गया एवं जीआरपी आरपीएफ द्वारा उसे अपने कब्जे में ले लिया। कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर करीब 45 मिनट बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया तो वहीं 45 मिनट खाली ट्रेन के चलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

अमित उपाध्याय



You may also like