काकरोच जनता पार्टी ‘Cockroach Janata Party’ के संस्थापक को युवक ने मारा थप्पड़

Youth slaps founder of 'Cockroach Janata Party'

जयपुर : काकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को भीड़ में शामिल एक युवक ने झन्नाटेदार थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ इतना झन्नाटेदार था कि अभिजीत तिमिला उठे। यह घटना 15 जून सोमवार को जयपुर में सभा स्थल पर पहुंचने के दौरान हुई।  बताया जा रहा है कि सभा स्थल पर प्रवेश के दौरान एक युवक ने अभिजीत दीपके को थप्पड़ मार दिया।  यह घटना इतनी तेजी से घटित हुई कि जब तक लोग कुछ समझ पाते थप्पड़ मारने वाला युवक घटना स्थल से फरार हो गया। इस दौरान कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो होई।
मामले के अनुसार  सोमवार को काकरोच जनता पार्टी‘Cockroach Janata Party’ की की शहीद स्मारक पर प्रदर्शन का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अभिजीत जैसे ही सभा स्थल में प्रवेश कर रहे थे, उसी दौरान एक युवक अभिजीत दीपके के पास आया और उन्हें थप्पड़ मारकर वहां से भाग निकला।  उल्लेखनी है कि इस तरह की घटना दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के साथ भी हो चुकी है। बताया जा हरा है कि काकरोच जनता पार्टी के समर्थकों ने आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन युवक फरार हो गया।बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को काबू कर लिया है। और उससे पूछताछ कर रही है।

Related posts

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान