the jharokha news

गाजीपुर के सिंह हास्पिटल के कर्मचारी ने, महिला के साथ की ऐसी हरकत जानेंगे तो हो जायेंगे दंग

रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर(गाजीपुर) गाजीपुर के जमानियां मोड़ पर सिंह हास्पिटल अपने करतूतों से फिर एक बार मिडिया की सुर्खियां बन गया। जी हां सिंह लाइफकेयर हास्पिटल के एक कर्मचारी के उपर अस्पताल में भर्ती महिला के परिजनों ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शनिवार सुबह गाजीपुर मऊ पर जाम लगा दिया और कर्मचारी के उपर कार्यवाही की मांग करने लगे।

वहीं इस बात की जानकारी होते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यवाही का भरोसा दिला जाम सामाप्त कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब नौ दस बजे के आस पास सैकड़ों की संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए बिचौलिया मार्ग पहुंच जाम लगा दिया।

जाम लगायें लोगों ने अस्पताल पर आरोप लगाते हुए कहा की दो दिन पुर्व अस्पताल में भर्ती एक महिला के साथ अस्पताल के कर्मचारी ने छेड़खानी किया है।उधर जाम कि सुचना मिलते ही कोतवाल विमल मिश्रा के साथ एसडीएम, एसपी सिटी,एडीएम समेत करंडा, बिरनो,जंगीपुर समेत आदि थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

अस्पताल में भर्ती महिला के परीजनों ने आरोप लगाते हुए बताया की पीड़िता को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।जिसे गाजीपुर में जमानियां मोड़ स्थित बने सिंह हास्पिटल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने महिला को आईसीयू में किया था ।परिजनों ने बताया की 26 मार्च को छुट्टी होने पर महिला को घर लाया गया।

महिला घर आते ही अपने परीजनों से बताया की अस्पताल के एक कर्मचारी ने हमारे साथ छेड़खानी किया है।वहां पुलिस अधीक्षक डाक्टर ओमप्रकाश सिंह ने बताया की जैसे ही इस मामले की जानकारी हुई वैसे ही सीओ ओजस्वी चावला को सिंह हास्पिटल भेजा गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया की वहां लगे सीसीटीवी फुटेज देखा गया लेकिन उसमे कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया की पिड़ित महिला के द्वारा दि गई तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया की जनपद में धारा 144 लगा हुआ है।जिसका सड़क जाम कर लोगों ने उल्लंघन किया है।उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी।उन्होंने बताया की कर्मचारी व संचालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाई की जायेगी।







Read Previous

आचारसंहिता लगते ही,होर्डिग व पोस्टर उतारने मे जुटा प्रशासन

Read Next

बाराचवर वार्ड द्वितीय के, भावी प्रत्याशी रेनू यादव के पति के श्रीकांत यादव ने पत्रकारों को,किया अंगवस्त्र प्रदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *