the jharokha news

दुष्‍कर्म के बाद दबंगों ने लड़की को नदी में फेंका

लखनऊ : प्रदेश सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद दुष्‍कर्म जैसे घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे ही एक घटना प्रदेश के बागपत जिले में सामने आई है। यहां दबंग किस्‍म युवकों ने एक नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म कर उसे हिंडन नदी में फेंक दिया। हलांकि किशोरी को आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने नदी से बाहर निकाला। और इसकी जानकारी उसके घरवालों को दी। यह वारदात थाना बनौली क्षेत्र की बताई जा रही है।

यह है पूरा मामला

बताया जा रहा है है थाना बालैनी के एक गांव की नाबालिग को उसी के घर के बगल में रहने वाले दो युवकों ने उसे फुसला कर जंगल में ले गए। यहां दुष्‍कर्म के बाद उसे नदी में फेंक दिया। और लड़की को मरा हुआ समझ कर आरोपी मौके से फरार हो गए।

  विधायक ज्ञानपुर विजय मिश्र की जमानत अर्जी खारिज

झांडि़यों में फंसने से बची जान

बताया जा रहा है कि लड़की की किस्‍मत अच्‍छी थी कि वह झाडि़यों में फंस कर नदी में डूबने से बच गई। और शोर मचाया तो नदी किनारे खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसे पानी से निकाल कर उसके घरवालों को सूचित किया। लड़की के परिजनों ने पड़ोस के ही दो युवकों पर आरोप लगाया है।

  स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही जांच किए, बगैर करोना टेस्ट निकाला पॉजिटिव

दोनो आरोपी गिरफ्तार

सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए लड़की परिजनों की शिकायत पर दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्‍पताल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान उसी गांव के भूरा और सागर के रूप में हुई है।

कार्रवाई की जा रही है

इस संबंध एसपी बागपत अभिषेक सिंह ने कहा कि लड़की के परिजनों की शिकायत केस दर्ज कर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर लिया गया है। फिलहाल उन्‍हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

 








Read Previous

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबियत बिगड़ी, फोर्टिस में भर्ती

Read Next

नौशादर डाल कर बना रहे थे जहरीली शराब, दो गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published.