the jharokha news

महिला ने लगाया छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, कहा- राजनीतिक दबाव में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

महिला ने लगाया छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, कहा- राजनीतिक दबाव में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

 

  • पीड़िता का आरोप, थाना-फोकल पॉइंट के अधीन पड़ते पुलिस चौकी-ईश्वर कॉलोनी (रामगढ़) की पुलिस कर रही हैं आरोपियो की मदत
  • 33वर्षीय महिला किरन यादव पंजाब के मुख्यमंत्री,व जिला पुलिस प्रशासन से लगा रही हैं न्याय की गुहार

द झरोख न्यूज नेटवर्क, लुधियाना (पंजाब) : यहां एक महिला ने पंजाब पुलिस पर छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया है । यह आरोप महिला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर थाना फोकल प्वाइंट अधीन पड़ते पुलिस चौकी ईश्वर कॉलोनी पुलिस पर लगाया है।

रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ित महिला किरण यादव ने बताया कि वह लुधियाना के थाना-फोकल पॉइंट के अधीन पड़ते पुलिस चौकी के छेत्र-गांव-गोविन्दगढ़ के योद्धा सिंह का वेहड़ा मे किराये के मकान में रहती है। किरण ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के (महाराज गंज) गोरखपुर की रहने वाली है। लुधियाना मे काफी समय से रहकर अपने पूरे परिवार के साथ किराये के मकान में रह कर किसी तरह से गुजर बसर करती। जबकि उसका पति किसी मिल मे मजदूरी करते हैं। और लड़का आदित्य कुमार यादव स्कूल मे पढ़ाई करता है।

  प्रेमी के घर मिलीं पूर्व प्रधान,तीन दिन से ढूंढ रही थी पुलिस

किरन यादव ने कहा कि वह किसी तरीके से करियाना की दुकान खोलकर चलाती है। मै और मेरा पूरा परिवार ठीक ठाक से रहते हुए। इसी बात को लेकर पुरानी रंजिश को लेकर मेरे ही बगल के जसवीर सिंह के वेहड़े में किराये पर रहते हुए रोबिन सिंह, विजय सिंह, राज सिंह व उनके कुछ राजनितिक व कुछ गुंडे किस्म के लोग दिनांक-06/09/2020/को मै किरन याद ,व उसके (13)वर्षीय आदित्य कुमार यादव बेटे के साथ इन लोगों ने अश्लील हरकत, गाली गलौज,ईंट पत्थर से हमला करते हुए मारपीट कर घायल कर तरह-तरह की धमकी देते हुए फरार हो गए।जो की किरन यादव के पति कन्हैया लाल अपने नौकरी पर गये थे।

  बम धमाकों से दहला काबुल, 20 लोगों की मौत

पत्नी किरन यादव ने अपने पति को मोबाईल फोन पर सूचना दी। इसके बाद पति घर पर आकर अपने पूरे परिवार को लेकर थाना-फोकल पॉइंट के अधीन आते पुलिस चौकी -ईश्वर कॉलोनी(रामगढ)के पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस चौकी की पुलिस न्याय नही दिला पाई उनके ऊपर राजनितिक दबाव बनाया गया।जिस कारण अभी तक किरन यादव ,व उनके परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

शेरे-ए-पंजाब नेशनल पैंथर पार्टी ने सीपी और सीएम से लगाई न्याय दिलाने की गुहार

इस मामले को लेकर शेरे-ए-पंजाब नेशनल पैंथर पार्टी पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण लाल शर्मा ,व नारी शक्ति की महिला प्रधान रानी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूबे के मुख्य मंत्री,पुलिस महानिदेशक,व लुधियाना पुलिस कमिश्नर से किरन यादव व उनके पूरे परिवार को शीघ्र न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग कि है।








Read Previous

वाह रे स्वास्थ्य विभाग गाजीपुर; दो दिन में कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हुए, पत्रकार रविन्द्र नाथ

Read Next

मैनेजमेंट गुरु हैं भगवान शिव

Leave a Reply

Your email address will not be published.