the jharokha news

देश दुनिया

लड़की से लड़का बनने की कहानी, इस पाकिस्‍तानी बहनों की जुबानी

लड़की से लड़का बनने की कहानी, इस पाकिस्‍तानी बहनों की जुबानी

नई दिल्‍ली । आप खबरें तो बहुत पढ़े होंगे, लेकिन यह खबर कुछ अलग हटकर है। लेकिन, इस खबर पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल है। पर यह है हकीकत। सेक्‍स चेंज यानी लिंग परिवर्तन के बारे में तो अवश्‍य सुना होगा। news

पाश्‍चात्‍य देशों में यह चलन बड़े स्‍तर पर है। लेकिन जब यह मामला कट्टरपंथी इस्‍लामिक देश पाकिस्‍तान का हो तो यह अपने आपमें बहुत बड़ी खबर है। तो आज में आपको ऐसी ही दो पाकिस्‍तानी बहनों की कहानी बताने जा रहे है जिन्‍होंने लिंग परिवर्तन करवाकर अब दो सगे भाई बन गए हैं। वाकई यह खबर हैरान कर देने वाली है।

क्‍योंकि अब ये दोनो सगी बहनें नहीं बल्कि सगे भाई बन चुके हैं। इन दोनों की ये कहानी पाकिस्‍तान सहित पूरी दुनिया में इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। web design

बचपन से नहीं थे लड़कियों के कोई लक्षण

बाता दें कि ये दोनों बहनों में बचपन से ही लड़कियों के कोई लक्षण नहीं थे। यहां तक दोनों बहनों को पीरियड (माहवारी) भी नहीं आई थी। इसके बाद इनके माता पिता इन दोनों को ईलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां जांच करने पर उन्‍हें पता चला कि दोनों बहनें ‘एटिपिकल जेनेटेलिया’ का शिकार थी और दोनों को जेंडर चेंज (लिंग परिवर्तन) ऑपरेशन की जरूरत थी। एटिपिकल जेनेटेलिया’ एक ऐसी समस्या होती है जिसमें जन्म के बाद बच्चों को जेंडर स्पष्ट नहीं होता है।

फोटो सोशल साइट्स

इस्‍लामाबाद में हुआ ऑपरेशन

जांच के बाद डॉक्‍टरों ने पाया कि यह काफी रेयर केस है। इसके बावजूद इन दोनों सगी बहनों का ऑपरेशन पाकिस्‍तान के इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज के चिल्ड्रन हॉस्पिटल में 12 डॉक्टरों की टीम ने किया। education

पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत का मामला

बताया जा रहा है कि यह मामला पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत के गांव सोनबाड़ी का है। लड़की से लड़का बने युवकों के परिजनों का कहना है कि अल्‍लाह का शुक्र है। उनकी दोनों बच्चियां अब लड़का बन चुके हैं। यह करिश्‍मा इस्‍लामाबाद के डॉक्‍टरों ने किया है। वे बहुत खुश हैं।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *