the jharokha news

शादी का झांसा दे छात्रा को ले उड़े मामा-भांजा

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले में मामा और भांजे मिल कर एक 16 लड़की को शादी का झांसे भगा ले गए। बताया जा रहा है कि यह नाबालिग लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा है। इस संबंध में थाना सिटी जगरांओं पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफतीश शुरू कर दी है। यह घटना तीन अक्‍टूबर की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान फिरोजपुर निवासी मेवा सिंह और जगराओं निवासी सोनू के रूप में बताई जा रही है।

  ऑक्सीजन की कमी से अमृतसर में पांच मरीजों की मौत

थाना सिटी के एएसआई बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में जगराओं के रहने वाले लड़की के पिता आरोप लगाया कि उसकी बेटी को मेवा सिंह नाम का लड़का अपने मामा सोनू के सहयोग से शादी का झांसा दे कर भगा ले गया है। उन्‍होंने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेट तीन अक्टूबर को घर में अकेली थी। लड़की के पिता ने बताया कि जब वह रात को काम से लौट कर आए तो देखा कि उनकी बेटी घर से गायब थी।

  शराबी पति को पेड़ से बांध ऐसी सजा दी याद रखेगा हमेशा

थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर फिरोजपुर जिले के गांव लाहूके निवासी मेवा सिंह और जगराओं ने उसका मामा सूनू के खिलाफ विभिन्‍न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।








Read Previous

विधायक तलवाड़ व पार्षद भाटिया ने नं: वार्ड 18 में इंटर लॉकिंग टाइलें लगाने के काम का किया शुभारंभ

Read Next

स्कूल प्रबंधन के दबाव से अभिभावक परेशान; नो स्कूल नो फीस

Leave a Reply

Your email address will not be published.