Home देश दुनिया तमंचा खरीद प्रेमी से चलावा दी पति पर गोली

तमंचा खरीद प्रेमी से चलावा दी पति पर गोली

by Jharokha
0 comments

खंडवा (मध्‍य प्रदेश): इश्‍क में अंधी एक महिला ने प्रेमी के साथ मिल कर अपने ही पति की हत्‍या हत्‍या की नियत सेे गोली चलवा दी। यह खुलास पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस का कहना है कि किसान ठाकुर बघेला की हत्‍या की साजिश उसकी पत्‍नी ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर रची थी।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ठाकुर बघेला को अपनी पत्‍नी प्रेम संबंधों का पता चल गया था। बघेला अपनी पत्‍नी को इस अनैतिक संबंधों के लिए रोकता था। इसलिए उसे रास्‍ते से हटाने के लिए पत्‍नी ने प्रेमी के साथ मिल पति की हत्‍या करवा दी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हलांकि पत्‍नी को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। बताया जा रहा है वह इंदौर में अपने घायल पति बाघेला के साथ है। पुलिस का कहना है उसे भी गिरफ्तार कर खंडवा लाया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा ने बताया कि गांव खुटवाल निवासी दर्शन और ठाकुर बाघेला की पत्नी के बीच कुछ सालों से अवैध संबंध थे। इसकी भनक ठाकुर को लग गई थी। इस बात को लेकर पति-पत्‍नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था।

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों ठाकुर को रास्ते से हटाना चाहते थे। इसके लिए ठाकुर की पत्‍नी ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर ठाकुर की हत्या की साजिश रची। इसकेलिए लगभग एक माह पहले उसके प्रेमी ने तमंचा खरीदा और मौका देखकर ठाकुर पर गोली चला दी, जो उसके कमर के पास लगी है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles