छत पर सो रहे पति-पत्‍नी को मारी गोली, पति गंभीर

आजमगढ़ : यहां छत पर सो रहे दंपति को बदमाशों ने गोली मार दी। लेकिन गोली पति को लगी जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना जिले थाना क्ष्‍ोत्र गंभीरपुर थाना क्ष्‍ोत्र के अछिछी गांव की बताई जा रही है। घायल की पहचान अरविंद राम के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि गोली की आवाज सुन कर जब तक परिजन छत पर पहुंचते तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल पति अरविंद राम को सदर अस्पताल ले कर पहुंचे जहां से डॉक्‍टरों उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी । पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला