Home उत्तर प्रदेश ट्रेन मे यात्रियों की सुरक्षा की खुली पोल,ट्रेन में पुर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह की,मोबाइल हुई चोरी

ट्रेन मे यात्रियों की सुरक्षा की खुली पोल,ट्रेन में पुर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह की,मोबाइल हुई चोरी

by Jharokha
0 comment

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर।ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेल मंत्रालय से लेकर आरपीएफ व जीआरपी तक के लोग बड़े बड़े दावे करते है।लेकिन इन सारे दावे का आज पोल खुल गया की ट्रेन में यात्री कितने सुरक्षित है। जब ट्रेन में उत्तर प्रदेश का एक पुर्व मंत्री ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोग क्या सुरक्षित रहेंगे। जी हां उत्तर प्रदेश के पुर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह का विभूति एक्सप्रेस में फोन चोरों ने उड़ा दिया।

हालांकि उस वक्त उनके साथ उनका गनर भी मौजूद था। विभूति एक्सप्रेस से राज्य के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश हाबड़ा से दिलदारनगर आ रहे थे।जैसे ही विभूति एक्सप्रेस पटना से दिलदारनगर के लिए खुली वैसे ही चोरों ने पुर्व मंत्री के मोबाईल पर हाथ साफ कर दिया।

मोबाईल चोरी की जानकारी होते ही ओमप्रकाश सिंह ने इसकी सूचना तुरंत आरपीएफ व जीआरपी को दे दिया।शनिवार सुबह दिलदारनगर पहुंचने के उपरांत पुर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी।जीआरपी के चौकी प्रभारी विष्णु कांत मिश्र ने बताया की पुर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है ।जल्द ही मोबाईल चोरों को पकड़ लिया जायेगा।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment