दावत खाने गई बच्ची से दुष्कर्म

daavat khaane gaee bachchee se dushkarm

फिरोजाबाद उत्‍तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक दस वर्षीय बच्‍ची से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है।  बताया जा रहा है कि यह बच्‍ची गांव के ही पूर्व प्रधान के घर भोज खाने गई थी।  तभी गांव का ही एक युवक उसे बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ मुंह काला किया।

फिलहाल परिजनों की शिकायत पर थाना जसराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  आरोपी फरार बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है।

थाना जसराना पुलिस को दी शिकायत में बच्‍चे के माता-पिता ने बताया कि उनकी दस वर्षीय बेटी गांव के ही पूर्व प्रधान के यहां दावत खाने गई थी। इस दौरान गांव का ही नीरज नाम का 20 वर्षीय युवक उसे बहला फुसला कर गांव के बाहर ले गया और उसके साथ दुष्‍कर्म किया।

परिजनों के मुताबिक उनकी खेतों में बेसुध मिली थी, जिसे उन्‍होंने स्‍थानी अस्‍पताल में दाखिल करवाया है। इस संबंध में में थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्‍द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

दावत खाने गई बच्ची से दुष्कर्म

Related posts

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान

छुरा घोंप कर मौलवी की हत्या, गोपालगंज का है मामला