रजनीश कुमार मिश्र।बारचवर (गाजीपुर) शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने आज अपने पुत्र के लम्बी आयु के लिए जितिया का ब्रत रख पुजा अर्चना कर अपने पुत्र के दीर्घायु के लिए आशिर्वाद मांगा।जितिया ब्रत के वजह से आज गंगा व ग्रामीण क्षेत्र के तलाबो पर काफी चहल पहल देखने को मिला ।गांव व शहर के मंदिरों में ब्रती महिलाए पूजा पाठ करती हुई दिखाई दे रही थी।
वहीं बुजुर्ग महिलाओं ने बताया की दो पहर को पारन इस लिए किया जाता है क्यो की माता जितिया मां प्रसन रहती है।और हम लोगों के पुत्रो को लम्बी आयु प्रदान करती है। ब्रती महीलाओ से जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिर व घाटो पर भीड़ के कारण मेले जैसा माहौल बना हुआ था।