पुलिस अधीक्षक का जिले में चला तबादला सुपर फास्ट एक्सप्रेस,तीन डिप्टी एसपी का कार्य क्षेत्र बदला

रजनीश कुमार मिश्र,  गाजीपुर : जिले मे कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डाक्टर ओमप्रकाश सिंह ने तीन क्षेत्राधिकारीयो का कार्य क्षेत्र बदला है।साथ में थानाध्यक्ष सादात को भी हटा दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सीओ सैदपुर रहें महिपाल पाठक को कासिमाबाद सीओ रहे महमूद अली के जगह पर कासिमाबाद का कमान सौपा गया है।

वहीं कासिमाबाद सीओ रहें महमूद अली को सीओ भुड़कुड़ा बनाया गया है।जबकी सीओ भुड़कुड़ा रहें राजीव द्विवेदी को सैदपुर का कमान सौपा गया है,इनके साथ ही सादात रहे अगम दास को पुलिस लाईन में बुलाया गया है।अगम दास के बारे में कहा जा रहा हैं,की इनके उपर पुलिस अधीक्षक की गांज गिरी है।

बता दे की बीते दिनों सादात में एक युवक के उपर बदमाशों ने फायर किया था। उस समय ग्रामीणों द्वारा काफी होहल्ला मचाया गया था। सादात थाने के नये इंचार्ज के तौर पर भुड़कुड़ा एसएसआई सूर्यप्रकाश मिश्र को भेजा गया है।
खानपुर में तैनात उपनिरीक्षक नागेंद्र उपध्याय की नई तैनाती भुड़कुड़ा एसएसआई भुड़कुड़ा के रुप में किया गया है।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला