Home खेती-किसानी रिलायंस फाउंडेशन ने किसानों को दी फसलों को रोगों से बचाने की जानकारी

रिलायंस फाउंडेशन ने किसानों को दी फसलों को रोगों से बचाने की जानकारी

by Jharokha
0 comments
रिलायंस फाउंडेशन ने किसानों को दी फसलों को रोगों से बचाने की जानकारी

द झरोखा न्यूज़ नेटवर्क, गाजीपुर : रिलायंस फाउंडेशन द्वारा गाजीपुर जिले के किसानों के लिए फोन इन कार्यक्रम एवं व्हाट्सएप चैट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एन के सिंह वाराणसी के द्वारा कासिमाबाद, जमनिया, गाजीपुर सदर तहसील के विभिन्न गाँव से लगभग 40 किसानों व्हाट्सएप चैट एवं फोन इन कार्यक्रम के माध्यम से उनकी कृषि से संबंधित समस्याओं का अवलोकन किया एवं समुचित समाधान प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान जिले के 12 किसानों को सीधे उनसे बात करके और उसके साथ ही व्हाट्सएप्प के माध्यम से खरीफ की फसल मुख्यतः धान की फसल में लगने वाले कीट एवं रोग नियंत्रण के बारे किसान भाइयों को उनके प्रश्नों के माध्यम से उनका मार्गदर्शन किया।

जिससे की किसान भाइयों को सही जानकारी के माध्यम से फसल में रोग एवं कीट लगने की स्थिति में कम से कम लागत के साथ अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें । इस प्रकार किसानों के सशक्तिकरण में रिलायंस फाउंडेशन ने एक अग्रिम कदम रखते हुए किसानों को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया। इसके साथ-साथ रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 419 88 00 की जानकारी किसान भाइयों को दी गई जिस पर वह समय-समय पर अपनी पशुपालन कृषि एवं मौसम से संबंधित समस्याओ कृषि एवं मौसम से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles