Home देश दुनिया भाभी को दवा दिलाने जा रहे युवक को पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों ने पीटा

भाभी को दवा दिलाने जा रहे युवक को पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों ने पीटा

by Jharokha
0 comment
भाभी को दवा दिलाने जा रहे युवक को पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों ने पीटा

 

द झरोखा न्यूज नेटवर्क, लुधियाना : अपनी भाभी को दवा दिलाने जा रहे कार सवार एक युवक को तीन युवकों ने बुरी तरह से पीट कर जख्मी कर दिया। आरोपी युवकों में एक थाना फोकल प्वाइंट की ईश्वर नगर पुलिस चौकी का पुलिसकर्मी बताया जा रहा है यह घटना शुक्रवार देर रात की है।

देखें वीडियो

 

यह पूरा मामला

ऊंची मंगली मंडी गोविंदगढ़ निवासी समाज सेवक अखिलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात वह अपनी भाभी उमा को दवाई देने गया था । पीछे से कार पर सवार होकर आए तीन युवक जिन्होने रात के अंधेरे में महिला को गलत समझ बैठने के नाम पर उसके साथ मारपीट की। प्लीज कुमार ने आरोप लगाया कि तीन युवकों में एक थाना फ़ोकल प्वाइंट पड़ते ईस्वर कालोंनी चौकी म तैनात पुलिस अमरीक सिंह है।

पीड़ित ने ईएसआई अस्पताल में करवाया मेडिकल थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित व्यक्ति अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद देर रात उसने शहर के भारत नगर के ईएसआइ अस्प्ताल में मेडिकल करवाया। इसके बाद युवक ने इसकी शिकायत थाना फ़ोकल प्वाइंट में शिकायत दर्ज करवाया है।

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के बाहर देंगे धरना

ऊंची मंगली गोविंदगढ़ के रहने वाले अखिलेश कुमार ने कहा कि उनके और उनकी भाभी उमा के साथ ईश्वर कॉलोनी चौकी में तैनात अमरीक सिंह और दो और पुलिस मुलाजिमों ने की मारपीट और बदतमीजी की। इसकी कंप्लेंट शनिवार को हमने थाना फोकल प्वाइंट में दे दी है। जिसका यूआईडी नंबर 80/5 D है ।। अगर किसी कारण थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस इन दोषी पुलिस मुलाजिमों पर कार्रवाई नहीं करती तो थाना फोकल प्वाइंट में धरना देंगे।

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

इस संबंध में थाना फोकल के प्रभारी ने कहा कि उन्हें पीड़ित परिवार की शिकायत मिली है। जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment