सुचना के मुताबिक गोविंदा मोटरसाइकिल से अपने दोस्त रामनरायन के साथ कही गया हुआ था।देर रात वापस आते समय बनगांवा मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गये इस दौरान गोविंदा की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि उसका दोस्त रामनरायन गंभीर रुप से घायल हो गया।जिसे उपचार के जिलाचिकित्सालय लेजाया गया ।जहां से चिकित्सकों ने हालत को गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। गोविंदा की मौत खबर मिलते परिवार में कोहराम मच गया।वहीं पुलिस ने बताया की शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतक के पीता के तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।