सुप्रीमकोर्ट का फैसला, युपी आयेंगे मुख्तार अंसारी

रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर(गाजीपुर) सुप्रीमकोर्ट ने विधायक मुख्तार अंसारी को युपी लाने के फैसले पर मुहर लगा कर पंजाब सरकार को बड़ा झटका दिया है।सुप्रीमकोर्ट के इस फैसले के बाद मुख्तार अंसारी को युपी लाने के लिए अब रास्ता साफ हो गया है।
सुप्रीमकोर्ट के इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए स्वर्गीय कृष्णानंद की पत्नी व मोहम्मदाबाद की विधायक अलका राय ने कहा की मै सुप्रीमकोर्ट के इस.फैसले का तहेदिल से स्वागत करती हूं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर लगाया आरोप

विधायक अलका राय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर आरोप लगाते हुए। कहा की मेरे द्वारा बार बार पत्र लिखने के बावजूद भी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मुख्तार अंसारी को युपी लाने में कोई रुचि नहीं दिखा रही थी। लेकिन मेरा सुप्रीमकोर्ट पर पुरा भरोसा था की न्याय सत्य का ही.साथ देगा।

बतादें की मुहम्मदाबाद से विधायक अलका राय मुख्तार अंसारी को पंजाब के रोपण जेल से उत्तर प्रदेश लाने के लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को बार बार खत लिख रही थी।लेकिन उनके इस प्रयास के बाद भी प्रियंका गांधी की तरफ से कोई जबाब नहीं आ रहा था। अब वही सुप्रीमकोर्ट ने मुख्तार अंसारी को युपी भेजने के फैसले पर मुहर लगा दिया है।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला