रजनीश कुमार मिश्र(गाजीपुर) जिलाधिकारी एमपी सिंह ने कहा की हर हाल में जिले के रैनबसेरे 10 नवम्बर तक शुरू हो जाने चाहिए।
जिलाधिकारी एमपी सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए कहा की राहगीरों, ठेलेवालों,बेसहारा व्यक्तियों, रिक्सा चालको के लिए बनाये गये रैनबसेरे हर हाल में दस नवम्बर तक चालु कर दिये जाय। education
जिलाधिकारी एमपी सिंह ने आई टी आई चौराहा,विकास भवन,स्टीमर घाट,रेलवेस्टेशन ,रोडवेज लंका बस स्टैंड,व जिला चिकित्सालय में बनाये जा रहें।
रैन बसेरा स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। वही जिलाधिकारी एमपी सिंह ने आई टी आई चौराहा विकास भवन.पर बन रहे।रैन बसेरा में साफ सफाई न होने के वजह से जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। video
जिलाधिकारी एमपी सिंह ने रोडवेज बस स्टैंड लंका, रेलवे स्टेशन एंव जिला चिकित्सालय में बन रहे रैन बसेरा को हर हाल में 10 नवम्बर तक बनाने का सख्त निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने ई ओ को रैन बसेरा में ठहरने वालो के लिए भोजन पानी की ब्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मुकेश सिंह,नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल,अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद गाजीपुर उपस्थित थे। more news
20 comments