Home पंजाब व्हील चेयर पर कोर्ट पहुंचा माफिया डान मुख्तार अंसारी, सुनवाई 12 अप्रैल तक टली

व्हील चेयर पर कोर्ट पहुंचा माफिया डान मुख्तार अंसारी, सुनवाई 12 अप्रैल तक टली

by Jharokha
0 comments

मोहाली । उत्तर प्रदेश के मऊ के विधायक और माफिया डान मुख्तार अंसारी को बुधवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। मुख्तार को उत्तर प्रदेश की नंबर वाली एंबुलेंस से कोर्ट लाया गया। पंजाब पुलिस उसे पिछले गेट से कोर्ट में पेश किया। मुख्तार को व्हील चेयर पर लेजाते हुए देखा गया।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश लाने की तैयारी शुरू हो गई थी। अंदाजा लगाया जा रहा था कि कोर्ट में पेशी के बाद शायद मुख्तार को उत्तर प्रदेश के लिए रवाना कर दिया जाएगा। लेकिन कोर्ट में सुनवाई 12 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद मुख्तार को दोबारा पंजाब की रोपड़ जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही मुख्तार को उत्तर प्रदेश लाने की कवायद पर फिलहाल 12 दिनों के रोक लग गई है।

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद बुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में रखा जाना है। इसके बाद इलाहाबाद की एमपी/एमएलए कोर्ट ने तय करना है कि मुख्तार को बांदा जेल में रखना है या किसी और जेल में। बताया जा रहा है कि मुख्तार के उत्तर प्रदेश लाए जाने की कवायद के बीच बांदा जेल प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles