Home उत्तर प्रदेश जिले में दौड़ा तबादला एक्सप्रेस प्रदीप स़िंह बने करीमुद्दीनपुर थाने के नये प्रभारी

जिले में दौड़ा तबादला एक्सप्रेस प्रदीप स़िंह बने करीमुद्दीनपुर थाने के नये प्रभारी

by Jharokha
0 comment

ghazipur news: रजनीश कुमार मिश्र ( गाजीपुर) कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह जनपद में तबादला एक्सप्रेस चलाया जिसमें करीब दर्जन भर निरीक्षक व उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया । जिसमें दीनदयाल पान्डेय को शहर कोतवाली का प्रभार सौपा तो वहीं सुहवल थाना प्रभारी प्रदीप सिंह को करीमुद्दीनपुर थाने का प्रभार सौंपा करीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी रहे शैलेश मिश्रा को एसपी पीआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है । तो वहीं श्याम जी यादव को जमानियां का प्रभार सौपा गया ।

उपनिरीक्षक राजीव त्रिपाठी को रेवतीपुर का प्रभार सौपा गया है । तो निरीक्षक गहमर पवन कुमार उपाध्याय को दिलदारनगर थानाध्यक्ष, डीसीआरबी प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा को गहमर थानाध्यक्ष, पुलिस लाइन से कमलेश कुमार को शादियाबाद थानाध्यक्ष, थानाध्यक्ष बहरियाबाद कृपेन्द्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।

इसी क्रम में , मॉनिटरिंग सेल से वागीश विक्रम सिंह को थानाध्यक्ष मरदह, , यूपी112 प्रभारी वीरेंद्र कुमार बरवार को प्रभारी निरीक्षक बहरियाबाद, चुनाव सेल प्रभारी विजय प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष नोनहरा, चौकी प्रभारी गोराबाजार भूपेंद्र निषाद को थानाध्यक्ष नगसर और थानाध्यक्ष नोनहरा संतोष राय को थानाध्यक्ष सुवहल के पद पर नई तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़ी तादाद में थानेदारों की तैनाती की है। बतादें की करीमुद्दीनपुर थाने के नये थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह सख्त मिजाज के थानाध्यक्षों में गीने जाते है । कहा जाता है की जहां जहां प्रदीप सिंह की तैनाती की गई वहां अपराध ना के बराबर था ।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like