Home उत्तर प्रदेश  दो बच्चियों से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

 दो बच्चियों से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

by Jharokha
0 comment
Accused of raping two girls killed in police encounter

स्कूल के बाथरूम में दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी अक्षय शिंदे की पुलिस की गोली से मौत हो गई। अक्षय शिंदे महाराष्ट्र के बदलापुर दुष्कर्म के केस के आरोपी और इन दिनो जेल में बंद था। बताया जा रहा है पुलिस आरोपी अक्षय शिंदे एक मामले की तफतीश के लिए जेल से थाने लेकर जा रही थी, तभी आरोपी अक्षय शिंदे ने पुलिस की रिवाल्वर छीन पर उनपर गोली चलादी, बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई जो अक्षय शिंदी के शीर और शरीर में लगी, हलांकि एक पुलिस कर्मी भी घयल हुआ है।

यह भी कहा जा रहा है क‍ि अक्षय ने पुलिस की रिवाल्वर छीन कर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें एक गोली पुलिस कर्मी को भी लगी है, जिसका उपचार चल रहा है। महाराष्ट्र के लोग इसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का माडल बताते हुए त्वरित न्याय बताया है, वहीं कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने इस मामले पर सवाल खड़ा किया है। एनकाउंटर की यह घटना सोमवार शाम करीब छब बजे की बताई जा रही है।  बताया जा रहा है पुलिस टीम दुष्कर्म के आरोपी अक्षय शिंदे को ट्रांजिट रिमांड पर जेल से थाने लेकर जा रही थी। इस दौरान जब पुलिस की गाड़ी मुंब्रा बाइपास के पास हो कर गुजर रही थी तभी यह घटना हो गई।

उधर अक्षय के माता-पिता ने इस एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि उनका बेटा अक्षय एक पटाखा तक नहीं फोड़ सकता था तो वह पुलिस पर गोली कैसे चला सकता है। उनके बेटे को जानबूझ कर मारा है। वह आज ही अपने बेटे से जेल में मिल कर आई थीं।

 

You may also like