Home उत्तर प्रदेश UP NEWS : रावण ने राम को धकियाया, मंच पर ही खड़ा हो गया बखेड़ा

UP NEWS : रावण ने राम को धकियाया, मंच पर ही खड़ा हो गया बखेड़ा

by Jharokha
0 comment
UP NEW: Ravana pushed Ram, a ruckus broke out on the stage itself.

अमरोहा : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में रामलीला मंचन के दौरान राम और रावण के बची युद्ध चल रहा है। राम-रावण और लक्ष्मण बने कलाकार पैंतरा बदल रहे हैं। तभी रावण ने राम को धकिया दिया, जिससे राम बना कलाकर मंच पर गिर गया, इसके बाद रामलीला मंचन के दौरान बखेड़ा हो जाता है और दोनों कलाकार आपस में गुत्थम गुत्था हो जाते हैं। मामला बिगड़ता इससे पहले ही कुछ लोग मंच आ जाते हैं और मामले को शांत करवाते हैं। तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले गांव सलेमपुर गोसाईं का बताया जा रहा है।

दरअसल राम लीला मंचन के दौरान राम-रावण युद्ध में रावण बना कलाकार अति उत्साहित हो जा है और इसी उत्साह में वह राम बने कलकार को धकिया देता है जिससे वह मंच पर गिर जाते हैं। इसके बाद राम और रवण बने कलाकार आपस में गुत्थमगुत्था हो जाते हैं। और कुछ देर के लिए रामलीला का मंचन रोक दिया जाता है। विवाद बढ़ता इससे पहले ही रामलीला कमेटी के सदस्य दौड़ कर मंच पर आते हैं दोनों कलाकारों को शांत करते हैं। इसके बाद रामलीला का मंचन दोबारा शुरू होजाता है। इस बीच किसी ने इस पूरी घटना की वीडियो बना कर इंटरनेट पर वायरल कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रही है।

बताया जा रहा है कि दोनो ही कलाकार एक ही गांव के रहने वाले हैं। गांव के सरपंच ने बताया कि गांव में रामलीला का मंचन हर साल होता है। विवाद सुलझा लिया गया है। अब दोनों ही कलाकारों में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।

You may also like