Hardoi : लघुशंका के बहाने पुलिस की गाड़ी उतर कर भाग रहे एक दुष्कर्म और हत्या के आरोपी का पुलिस ने एनकाउन्टर कर दिया है। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को पुलिस ने हरदोई के मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले सचिन कुमार के रूप में है। सचिन पर पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव रविवार को में आरोपी सिचन कुमार ने पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, फिर उसकी हत्या कर दी। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पा कर मौक पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम देर रात आरोपी जीप से लेकर घटना स्थल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान आरोपी सचिन ने लघुशंका के बहाने पुलिस की गाड़ी रोकवाई इस दौरान सचिन ने उपनिरीक्षक मुकेश की पिस्टल छीन कर भागने लगा। पुलिस के मुताबिक पीछा करने पर सचिन पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई की पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने सचिन के पास से छीनी गई पिस्टल, एक खोखा और छह कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस की गाड़ी से उतर कर भाग रहे दुष्कर्म के आरोपी का एनकाउन्टर
28