Bharatpur : राजस्थान के भरतपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर 60 वर्षीय पति की हत्या कर शव कुएं फेक दिया। आरोपितों की पहचान कुसुम और उसके प्रेमी पिंटू गुर्जर के रूप में हुई है। जबकि मृतक का नाम देवी सहाय के रूप में बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मृतक देवी सहाय का शव भिड़ावली के सूखे कुएं से बरामद हुआ है। संबंधित थाने की पुलिस ने देवी सहाय के शव को कुएं से बरामद कर लिया है। रिश्ते को शर्मसार करने वाला यह मामला करौली जिले के बालघाट थाना क्षेत्र के गांव मुडिया का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि देवी सहाय 20-21 अगस्त की दरम्यानी रात से लापता था। जिसकी सूचना परिवारवालों ने पुलिस दी थी। पुलिस ने शक के बिना पर देवी सहाय की पत्नी कुसुम से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया।
पूछताछ में कुसुम ने बताया कि उसका करौली के रहने वाले पिंटू से प्रेम संबंध था। जिसका उसका पति देवी सहाय विरोध करता था, इस लिए दोनों ने मिलकर साजिशन देवी सहाय की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया।
प्रेमी संग मिल 60 वर्षीय पति की हत्या कर शव कुएं में फेंका
83
previous post