रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर । गाजीपुर जनपद की कोतवाली पुलिस ने दुर्दांत हिस्ट्रीशीटर अमित राय व उसके साथी गोल्डेन राय को सुखदेवपुर तिराहे से गिरफ्तार कर दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया । तलाशी के दौरान अमित राय के पास से एक पिस्टल व चार जिंदा कारतूस बरामद हुआ है ।
अष्टभुजी कालोनी फायरिंग मामले में पुलिस दें रही थी दबिश
पुलिस ने बताया की करिमुद्दिनपुर थाने क्षेत्र के जोगामुसाहिब निवासी अमित राय अपने साथी गोल्डेन राय उर्फ आयुष राय के साथ मिलकर तीन जुलाई को गाजीपुर के अष्टभुजी कालोनी निवासी प्रवीण उपाध्याय के घर अलसुबह फायरिंग किया था । प्रवीण उपाध्याय ने अमित राय व उसके साथी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था , इसी के आधार पर पुलिस की पांच टीमें इसके ठिकाने पर दबिश दे रही थी । तभी मुखबिर से सूचना मिली की कुख्यात अपराधी अमित राय अपने साथी आयुष राय उर्फ गोल्डेन के साथ सुखदेवपुर तिराहे पर देखा गया था । पुलिस अधीक्षक ने बताया की तेजतर्रार कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह मुखबिर द्वारा सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ उक्त मौके पर पहुंच अमित राय व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। अमित राय व उसके साथी के उपर विधिक कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया । पुलिस ने बताया की अमित राय के उपर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हत्या, हत्या करने की कोशिश लुट व गैंगस्टर समेत कुल 26, मुकदमें दर्ज है । अमित राय के उपर प्रदेश में ही नहीं अपितु विहार में भी मुकदमें दर्ज है । बता दें की अमित राय प्रवीण उपाध्याय के पिता बरमेश्वर उपाध्याय का सन् 16 में गोली मारकर कर हत्या कर दी थी । इसके खिलाफ भांवरकोल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था ।