Home उत्तर प्रदेश शादी का झांसा दे 14 साल की लड़की की खरीद-फरोख्त मामले में आजमगढ़ की महिला काबू

शादी का झांसा दे 14 साल की लड़की की खरीद-फरोख्त मामले में आजमगढ़ की महिला काबू

by Jharokha
0 comment
Woman from Azamgarh apprehended in connection with the trafficking of a 14-year-old girl under the pretext of marriage.

आजमगढ़। शादी करवाने का झांसा दे कर 14 साल की लड़की को राजस्थान में बेचने के आरोप में एक महिला को आजमगढ़ जिले के थाना रौनापार की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह महिला काफी समय से फरार चल रही थी। आरोपी की पहचान पुष्पा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पुष्पा को रिमांड पर लिया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि अक्तूबर 2024 को जिले के थाना रौनापार के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बहन के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि आरोपी सुनील यादव उसकी बहन को शादी का झांसा दे कर अपने साथ ले गया है।
पुलिस ने जब शुरू की तो सामने आया कि यह पूरा मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ है। जांच जब आगे बढ़ी तो पता चला कि इस ममले में आरोपी सुनील यादव के अलावा अनिल यादव, पुष्पा, श्रीमती देवी और नाबालिग लड़की का खरीदार इसमें शामिल रहा है।

पुलिस के अनुसार नाबालिग को राजस्थान ले जाकर बेचने की साजिश रची गई थी। हलांकि पुलिस ने कुछ आरोपियों को दिसंबर 2024 में ही काबू कर जेल भेज दिया थाए। जबिक आरोपी श्रीमती देवी को पांच जनवरी 2026 और फरार चल रही पुष्पा निवासी नकीब खोजौली थाना रौनापर को चिलबिली रोड से 28 जून सोमवारक को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि वह वर्तमान में राजस्थान के चूरू जनपद के सरदारशहर थाना क्षेत्र के खिलेरिया गांव में रह रही थी और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रही थी।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like