लुधियाना (Ludhiana) । पंजाब सरकार के चलाए युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के बावजूद नशे के पर नकेल कसने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। आए दिन नशा करते हुए युवको वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब के लुधियाना Ludhiana जिले से सोमवार 13 अप्रैल 2026 को सामने आया है। इससे मामले से संबंधित वीडियो सोशल साइट पर तेजी से वायरल हो रही है। वायर हो रही यह वीडियो लुधियाना Ludhiana के बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में एक युवक और युवती का नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं, जो ढंग से चल भी नहीं पा रहे । इस वीडियो में युवक सिर झुकाकर खड़ा दिखाई दे रहा है तो युवती नशे में लड़खड़ाती नजर आ रही है और अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 12 अप्रैल रविवार की है। बता दें कि इससे कुछ दिन पहले भी इसी तरह की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें एक युवक और युवती होटल के बाहर बीच सड़क पर नशे की हालत में झूमते हुए दिखाई दिए थे।
पूर्व मंत्री में एक्स पर डाली पोस्ट
नशे में युवक और युवती की वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब में सियासत गर्मा गई है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक्स पर यह वीडियो साझा किया है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए प्रदेश के आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार निशाना साधा है। मजीठिया ने आरोप लगाया कि भगवंत माान सरकार नशे के खिलाफ कार्रवाई के बड़े दावे कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत इसके विपरीत है।