अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी की कालीबाग कब्रिस्तान पहुंच मुख्तार अंसारी को दी श्रद्धांजलि

रजनीश कुमार मिश्र ( गाजीपुर) रविवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मुहम्मदाबाद पहुंचे जहां उन्होंने पहले कालीबाग कब्रिस्तान जाकर दिवंगत मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि दी । तत्पश्चात अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी के आवास फाटक पहुंच शोकाकुल परिवार मिले व शोक.संवेदना प्रकट की । अखिलेश यादव के दौरे को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया । बतादें की मुख्तार अंसारी के निधन के बाद उनके पैतृक आवास मुहम्मदाबाद के फाटक पर नेताओं का आना जाना लगा हुआ है ।

कुछ दिन पहले स्वामी प्रसाद मौर्य आये थे तो वहीं औवेसी भी अंसारी परिवार से मिलने पहुंचे थे । बतादें की मुख्तार अंसारी का बीते दिनों बांदा के मेडिकल कॉलेज में हार्टअटैक आने के वजह से मौत हो गई थी । लेकिन उनके चाहने वाले बांदा जेल प्रशासन पर मुख्तार अंसारी को खाने में स्लो प्वाइजन देने का आरोप लगाया था । जिसकी जांच की जा रही है।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला