गुस्साए पति ने दांतों से काटकर अलग कर दी पत्नी की नाक

Angry husband bit his wife's name with his teeth

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपनी तरह का विचित्र मामला सामने आया है। यहां गुस्साए पति पहले डंडों से पत्नी की पिटाई की, फिर दांतों से पत्नी की नाक काटकर अलग कर दी। गंभीर हालत में पत्नी को अस्पतला में दाखिल करवाया गया है।

अपनी तरह का यह अनोखा मामला राजधानी के थाना मड़ियांव के गायत्रीनगर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है किसी बात को लेकर अरविंद कुमार मिश्र नाम के व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी बबीता मिश्रा की डंडों से पिटाई की। इसके बाद चाकू लकेर उसकी हत्या करने पहुंचा, लेकिन बीचबाचाव करने आई मां को भी पीटा, इसबीच मां ने अरविंद के हाथों से चाकू छीन लिला। इसके बाद गुस्साए अरविंद ने अपनी पत्नी बबीता की दांतों से नाक काटकर अलग कर दी। पिता राधवेंद्र मिश्र की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित अरविंद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को दी शिकायत में राघवेंद्र ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे घर में पत्नी राजकुमारी के अलावा बेटा व बहू थे। तभी अरविंद का बबीता से किसी बात पर झगड़ा हो गया। उसने डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। चीख सुनकर जब राजकुमारी बहू को बचाने दौड़ीं तो अरविंद ने उनकी भी पिटाई कर दी। इसी बची अरविंद किचन से चाकू ले आया और बबीता पर हमला करने के लिए दौड़ा। राजकुमारी ने किसी तरह चाकू छीनकर फेंका तो अरविंद ने दांतों से बबीता की नाक काटकर अलग कर दी। गंभीर रूप से जख्मी बबीता को ट्रॉमा सेंटर में दाखिल करवाया गया है।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला