Azamgarh News: आजमगढ़ में करवाया जा रहा था धर्मपरिवर्तन, मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम रुकवाया, एक को लिया हिरासत में

आजमगढ़ Azamgarh। जिले में कुछ लोगों का धर्मपरिवर्तन करवाया जा रहा था, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने रद करवा दिया। इसके साथ ही एक व्यक्ति को हिरासत में लेने और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद किए जाने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि जिले के थाना क्षेत्र कंधरापपुर के गांव गांव मिरिया रेड़हा में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर कुछ लोगों का धर्मपरिवर्तन करवाया जा रहा था। इसकी शिकायत भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने संबंधित थाने की पुलिस को की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिबंश मिश्र ने पुलिस को बताया कि थानाक्षेत्र के गांव मिरिया रेड़हा में धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। इसके बाद थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक कमरे में काफी संख्या में लोगों को बंद किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर राजाराम यादव नामक के एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत संबंधित थाने की पुलिस को की है।
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि मौके पर कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं। राजाराम यादव नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला