योगी सरकार का बड़ा फैसला,अब संविदा नौकरियों में भी मिलेगा आरक्षण  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उप चुनावों से पहले योगी आदित्य नाथ ने बड़ा फैसला लिया है। अब संविदा और आउटसोर्सिंग में भी अभ्यर्थियों को आरक्षण मिलेगा। योगी आदित्य नाथ के इस फैसे पर इसी माह कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पर मंजूरी मिल सकती है।  यह कहना है श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर की।

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि इसके लिए भर्ती प्रक्रिया में बदलवा किया जा रहा है। जल्द ही यह प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूरी के लिए लाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से भाजपा नेताओं ने भी संविदा और आउसोर्सिंग नौकरियों में आरणक्ष को लेकर भेदभाव करने के आरोप लगाए थे।  यही आरोप उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी लगा चुके है। इसके बाद सरकार ने इस पर विचार करने का भरोसा दिया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  आरक्षण को लेकर सरकार की ओर से जो मसौदा तैयार किया जा रहा है, उसमें अनुसूचित जाती को 21 प्रतिशत , अनुसूचित जान जाति को दो प्रतिशत और ओबीसी को 27प्रतिशत आरक्षण दिया जा सकता है।

 

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला