Bihar Teacher Bharti: बिहार टीचर भर्ती में बड़ा बदलाव, अब नहीं होगी TET परीक्षा, CTET पास अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

Bihar Teacher Bharti: Big change in Bihar teacher recruitment, now there will be no TET exam, CTET pass candidates will get a chance

Bihar Teacher Bharti: बिहार के सरकारी स्कूलों में अध्यापक बनने का सपना संजो रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बिहार राज्य शिक्षा विभाग के फेसले के अनुसार अब पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक अध्यापकों के लिए TET (बिहार शिक्षक पात्राता परीक्षा) नहीं कराई जाएगी। नए आदेश के मुताबिक अब प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापक बननने के लिए केवल CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास करना होगा।

बिहार शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से प्रतिवर्ष CTET परीक्षा नियमित रूप से कराई जाती है। विभाग का मानना है कि CTET पास अभ्यर्थियों की संख्या पर्याप्त है, जिससे शिक्षक बहाली की प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सकती है।
अब नए आदेश के तहत जो युवा बिहार TET की तैयारी कर रहे थे उन्हें अब CTET परीक्षा पर ध्यान देना होगा. आने वाली शिक्षक बहाली में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने CTET पास किया हो। यानि आने वाले समय में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया पूरी तरह CTET पर आधारित होगी।

Related posts

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर ने हासिल की जीत

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन