गुजरात में नदी पर बना पुल गिरा, नौ लोगों की मौत

फोट स्रोट : सोशल साइट से

गुजरात मे बुधवार को सुबह करीब 40 साल पुराने पुल का एक हिस्सा गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गई। यह घटना प्रदेश के वडोदारा जिले में हुई है। यह महिसागर नदी पर बना है। हलांकि इस घटना में नौ लोगों को बचा लिया गया है।

बताया जा रहा है यह पुर पादरा आणंद को आपस में जोड़ता है। मिली जानकारी के अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ उस समय पुर वाहन गुजर रहे थे, जो पुल टूटने के साथ नदी में गिर गए। पुल गिरने की इस घटना पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने संवेदना व्यक्त ही है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र ने इस दुर्घटना परद दुख जताया है।

पीएम मोदी ने हादसे के शिकार हुए लोगों के लिए मुआवजे का भी घोषणा की है। घोषणा के तहत पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Related posts

वो काली रात, जब हिंदुस्तान के सीने पर खिंची विभाजन की लकीर

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर ने हासिल की जीत

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन