बाराचवर (गाजीपुर) । सनातन धर्म के प्रति लोगों को जोड़ने और इसका प्रचार प्रसार का ध्वजवाहक चतुर्वेदी बाबा यानी दयाशंकर चौबे ने चतुर्वेदी पूजन भंडार खोला है। गाजीपुर जिले के ब्लाक मुख्यालय बाराचवर में चतुर्वेदी पूजन भंडार का शुभारंभ इसी शारदीय नवरात्र में गत दिन किया गया।
इस संबंध में धर्म प्रचार की अलख जगा रहे चतुर्वेदी पूजन भंडार के प्रमुख दया शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि यहां हर तरह की धार्मिक और कर्मकांड से जुड़ी पुस्तकें उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग धर्म और कर्मकांड से विमुख होते जा रहे हैं। उन्हें खास कर युवाओं को सनातन धर्म से जोड़ने के लिए चतुर्वेदी पूजन भंडार खोलना समय की मांग लग रही थी।
दया शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि हवन-पूजन से संबंधित छोड़ी बड़ी वस्तुओं के लिए लोगों मुहम्मदाबाद या रसड़ा जान पड़ता था। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों लगता था। अब बाराचवर में ही धार्मिक पुस्तकें और सामग्री उपलब्ध होने से लोगों का समय बचेगा।
उन्होंने कहा उनकी एक ब्रांच मटवां में पहले से ही थी, लेकिन वह पर्याप्त नहीं हो पा रही थी। चतुर्वेदी पूजन भंडार में रामचरित मानस, सुंदरकांड, विवाह पद्धति, भागवत महापुराण, व्रत कथा की पुस्तकें आदि उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं।