कोरोना संक्रमित आजम खां की हालत गंभीर

लखनऊ । रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां की हालत गंभीर बनी हुई है। वह कोरोना संक्रमित हैं। और लखनऊ में मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आजम खां ने शुक्रवार को अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत भी की ।

मेदांता में आजम खां का उपचार कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि सपा सांसद को आइसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उन्हें संक्रमण अभी भी बना हुआ है। ऐसी स्थिति में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। हलांकि आजम के बेटे अब्दुल्ला की सेहत में सुधार हो रहा है। उल्लेखनीय है कि सीतापुर की जेल में बंद आजम और उनके परिवार की कोरोना संक्रमण के कारण हालत गंभीर हो गई थी।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला