बेटी ने मां के प्रेमी से किया शादी का वादा, फिर उसी से करवा दी मां की हत्या

प्रतिकात्म तस्वीर

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिसे हत्या के एक ऐसे मामले का खुलासा हुआ है, जिसे जानकर आपका माथा घूम जाएगा। यह कहानी थोड़ी फिल्मी लगती है पर है सच्ची।
एटा जिले के थाना जसरथपुर क्षेत्र में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जान कर हर कोई हैरान है कि ऐसा भी हो सकता है। दरअसल गत छह अक्टूबर को बाजरे के खेत में एक महिला का शव मिला था। महिला की पहचान अल्का पत्नी रमाकांत के रूप में हुई है। इस संबंध में रमाकांत ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने जब मामले की विबेचना शुरू की तो मामला कुछ और ही निकला।

पुलिस के अनुसार महिला ने अपनी बेटी के चरित्र से परेशान हो कर उसकी हत्या की सुपारी दी अपने प्रेमी सुभाष को दी। आरोपी सुभाष और अल्का की बेटी के संबंध होने के बाद दोनों ने मिलकर मां (अल्का) को ही मार डाला।

पुलिस के मुताबिक थाना नयागांव के अल्लाहपुर निवासी अलका की कम उम्र की बेटी गांव के ही किसी लड़के के साथ भाग गई थी। लड़की की बरामदगी के बाद अलका ने उसे अपने मायके अकराबाद सिकंदरपुर खास थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद भेज दिया। लेकिन इसी गांव के सुभाष से अलका की जानपहचान थी। बाद में उसने अलका की पुत्री से संबंध बना लिए। एक दिन अल्का की दोनों ने मिल कर हत्या कर दी।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला