Home उत्तर प्रदेश झोपड़ी में जलकर विकलांग की मौत, पुलिस को मामला लग रहा संदिग्ध

झोपड़ी में जलकर विकलांग की मौत, पुलिस को मामला लग रहा संदिग्ध

by Jharokha
0 comments
Disabled person dies after burning in his hut, police consider the matter suspicious

लखनऊ। रात को सोते समय झोपड़ी में आग लगने से एक विकलांग व्यक्ति की जल कर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने मौका मुआयना और परिवार के लोंगों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को यह मामला संदिग्ध लग रहा है। विकलांग के जिंदा लने की यह घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय बलराम के रूप में हुई है।

मामले के अनुसार थाना कोतवाली दरियाबाद क्षेत्र के बक्सूपुर मजरे मीन नगर गांव में रविवार रात को बलराम अपनी झोपड़ी में सोया हुआ था। बताया जा रहा है बलराम विकलांग है। देर रात झोपड़ी को आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। लोग जब तक आग पर काबू पाते, सबकुछ जल कर राख हो गया था। इस आग में बलराम भी जिंदा जल गया। बताया जा रहा है कि यह झोपड़ी घर के पास ही स्थित है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles