भाजपा किसान मोर्चा के डा. कुंवर पुष्पेंंद्र प्रताप सिंह का भारत सरकार के पोस्ट डॉक्टोरल फेलो में हुआ चयन

Dr. Kunwar Pushpendra Pratap Singh of BJP Kisan Morcha selected as Post Doctoral Fellow of Government of India

गाजीपुर। भाजपा किसान मोर्चा, उत्तर प्रदेश के सह सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. कुँवर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह का चयन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के पोस्ट डॉक्टोरल फेलो के रूप में चयन हुआ है। उनके शोध का विषय ‘A Critical Appraisal of impact of Indian Mass Media on Society and Identification of prime parameters of positive communication’ है जिसे वो काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग के प्रो. हेमंत कुमार मालवीया के निर्देशन में पूर्ण करेंगे।

उनकी इस उपलब्धि से बीजेपी पदाधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय के छात्रों में हर्ष व्याप्त है। ज्ञात हो कि डॉ. पुष्पेंद्र गाजीपुर जिले के मरदह ब्लाक के घरीहा निवासी है। इनके पिता महान शिक्षाविद और जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति भी रहें है।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला