Ayodhya फिल्म स्टार गोविंदा पहुंचे अयोध्या, किए रामलला के दर्शन

Film star Govinda reached Ayodhya, visited Ramlala

अयोध्या। चर्चित फिल्म अभिनेता गोविंदा यानी चींची भइया सोवार को रामलाल के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। फिल्म अभिनेता गोविंदा ने रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान गोविंदा मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने बस इतना ही कहा कि भगवान श्रीराम के दर्शन कर उनका जीवन धन्य हो गया।
बताया जा रहा है कि चाकलेटी अभिनेता गोविंदा गोंडा में एक सपा नेता के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। और गोंडा से ही सोमवार को वह सीधे अयोध्या धाम पहुंचे थे।

बता दें कि गोंडा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह के तिलकोत्सव समारोह में भाग लेने आए थे। गोविंदा के आने की खबर सुन कर वहां उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की खासी भीड़ जामा हो गई थी। इस दौरान गोविंदा ने कहा कि पार्टी कोई मायने नहीं रखती। बस ये ठाकुर हैं इतना ही काफी है। मंच पर गोबिंदा ने अपनी मां के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने महज सात फिल्मों में काम किया था।
गोबिंदा ने कार्यक्रम के दौरान बनारस का जिक्र करते हुए कहा कि यह बाबा की ही मर्जी थी कि उन्होंने गोबिंद को गोबिंदा बना दिया।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला