Home उत्तर प्रदेश इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार; पति सदमे में

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार; पति सदमे में

by Jharokha
0 comments
Friendship was formed on Instagram, mother of two children absconded with her lover; husband in shock

बाराबंकी। पहले इंटाग्राम पर बातचीत, फिर दोस्ती। दोस्ती और फिर प्यार। प्यार ऐसा हुआ कि दो बच्चों की मांग पति और बच्चों को छोड़ कर प्रेमी संग फरार हो गई। इस बात की जानकारी मिलते ही महिला पति सदमे में है और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं मायके वाले भी अपनी बेटी को कोस रहे हैं। पत्नी के प्रेमी संग फरार होने से परेशान पति ने अपने साले के साथ मिल कर संबंधित थाने में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ तरीर दी है। यह मामला उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि उसकी पत्नी को इंस्टाग्राम चलाने का शौक था। इस दौरान उसकी दोस्ती एक युवक से हो गई। कुछ दिन बाद दोनो ने फोन नंबर एक्सचेंज किए। इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ जो प्रेम में बदल गया। पति ने बताया कि उसे इसकी जानकारी नहीं थी। एक दिन उसकी पत्नी अपनी चार साल की बेटी के साथ मायके आई और यहीं से वह लापता हो गई। पति ने बताया कि उसकी शादी दरियाबाद की रहने वाली युवती से हुई थी। और उसके दो बच्चे हैं । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज केस की जांच शुरू कर दी है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles